फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Heavy rains disrupt normal life, large vehicles stranded.

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बड़े वाहन फंसे

Wed, 31 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Wed, 31 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains disrupt normal life, large vehicles stranded.
भीषण बारिश के चलते डेरियाखाल के पास धंसा दुगड्डा-लैंसडौन मोटर मार्ग। - फोटो : Amar Ujala

पहाड़ों पर बुधवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई सड़कें बाधित हो गई। कोटद्वार-दुगड्डा-लैंसडौन मार्ग डेरियाखाल के पास धंस गया, जिसके चलते लैंसडौन, रिखणीखाल और बीरोंखाल क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। लोनिवि ने किसी तरह मलबा हटाकर सड़क को छोटे वाहनों के लिए खुलवाया। सड़क धंसने और मलबा आने से डेरियाखाल के पास घंटों सड़क जाम रही।

विज्ञापन


दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़े वाहन मौके पर फंसे हुए हैं। यात्रियों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। क्षेत्र में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से शाम करीब तीन बजे दुगड्डा-फतेहपुर से डेरियाखाल के बीच आधा मार्ग धंस गया। गनीमत यह रही कि उस समय मार्ग पर कोई वाहन नहीं था।
विज्ञापन


कुछ मिनट बाद मौके पर एक रोडवेज की बस पहुंची, सड़क की हालत देखकर सवारियों के रोंगटे खड़े हो गए। इस दौरान लैंसडौन, रिखणीखाल और बीरोंखाल की ओर से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद लोनिवि की जेसीबी ने मलबा हटाकर मार्ग को छोटे वाहनों के चलने लायक बनाया। रोडवेज समेत कई बड़े वाहन मौके पर ही फंसे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सतपुली में बुधवार दोपहर एक बजे  से हुई मूसलाधार बारिश भारी मुसीबतें लेकर आई।

दो घंटे से अधिक समय तक चली बारिश से उफान पर आए डिग्री कालेज गदेरे में भारी मात्रा में मलबा आने से  सतपुली-कांसखेत मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। मार्ग पर जा रहे वाहन मलबे की चपेट में आकर वहीं फंस गए।


गदेरे के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। बारिश के पानी के साथ मलबा आने से कस्बे की नालियां चोक हो गई, जिससे पानी सड़कों पर बहने  लगा। कई दुकानों में पानी घुस गया। कस्बे की मुख्य सड़क एवं गलियों में पानी-पानी होने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed