फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'Heat of Subero's Performance Today

‘सुबेरो का घाम’ का प्रदर्शन आज

Tue, 19 Apr 2016 08:54 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Tue, 19 Apr 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
'Heat of Subero's Performance Today
सुबेरो घाम का प्रदर्शन आज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

केंद्रीय गढ़वाल विवि के चौरास स्थित प्रेक्षागृह में बुधवार को गढ़वाली फिल्म सुबेरो को घाम (सुबह की धूप) का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म के दो शो (12-3 और 3-6 बजे) होंगे। दर्शकों को फिल्म नि:शुल्क दिखाई जा रही है। यह फिल्म पहाड़ में शराब के प्रचलन और इससे उपजी स्थितियों और महिलाओं के जीवन पर आधारित है। फिल्म के जरिये शराब जैसे अभिशाप से दूर रहने का संदेश दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को गढ़वाली फिल्मों की अभिनेत्री, निर्देशिका और निर्मात्री उर्मि नेगी और समाजसेवी मोहन काला ने पत्रकार वार्ता में फिल्म के प्रदर्शन और कहानी पर चर्चा की। उर्मि नेगी ने बताया कि वर्ष 2014 में फिल्म प्रदर्शित हुई थी। अब तक लंदन, फ्रांस सहित मुंबई, दिल्ली, देहरादून और ऋषिकेश में इस फिल्म के कई शो हो चुके हैं। पहाड़ में पिक्चर हॉल नहीं होने से  पहाड़ के लोग इस फिल्म को देख नहीं पाए थे।
विज्ञापन


ऐसे में मोहन काला ने उन्हें राह बताई और गढ़वाल के केंद्र बिंदु श्रीनगर में फिल्म के प्रदर्शन की सलाह दी। उन्होंने बताया कि काला के प्रयासों से बुधवार को मनमंथन प्रेक्षागृह में प्रदर्शन किया जा रहा है। काला ने बताया कि सुबेरो को घाम एक प्रतीक नाम है। इसका तात्पर्य है कि कुरीतियों को छोड़कर नई शुरुआत की जाए। इस अवसर पर फिल्म में अभिनय करने वाले प्रसिद्ध रंगकर्मी विमल बहुगुणा और भाजपा नेता राकेश ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई टैक्स फ्री
श्रीनगर। सुबेरो को घाम फिल्म बड़े बजट की क्षेत्रीय भाषा की फिल्म है। फिल्म निर्माण में लगभग 80 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों ने फिल्म के शो देखने के बाद इसको टैक्स फ्री करने की बात कही थी। बावजूद इसके यह फिल्म टैक्स फ्री नहीें हो पाई। फिल्म की निर्मात्री उर्मि नेगी का कहना है कि फिल्म निर्माण में काफी धनराशि लगी है। यदि पहाड़ में सिनेमा हॉल होते, तो फिल्म की लागत तो निकलती। साथ ही लोगों को संदेशपरक फिल्म देखने को भी मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed