{"_id":"5755aee14f1c1b191d9c54f4","slug":"health-team-reached-kalgadi-malli-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची कलगडी मल्ली गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची कलगडी मल्ली गांव
अमर उजाला/पौड़ी/पाबौ।
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ क्षेत्र के बाली कंडारस्यूं पट्टी के कलगडी मल्ली गांव में डायरिया, पीलिया और डिहाइड्रेशन फैलने की अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मनीष अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्साधिकारी डॉ. जुनैद आलम के नेतृत्व में प्रभावित गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। 52 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दो बच्चों में पीलिया के लक्षण होने के अंदेशे में सैंपल लिया गया। बीस बच्चों में बुखार, जुकाम और पेट दर्द की शिकायत मिली। इन्हें दवाईयां दी गईं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सफाई से संबंधित जानकारी भी दी। चिकित्सा दल में फार्मासिस्ट विजय आनंद, जेपी वर्मा, अमित कुमार, कमला पंवार, निर्मला देवी और मालती देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन