फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   health camp on 22 feb

देवीखेत, देवीखाल और दुगड्डा में हेल्थ कैंप 22 से

Sat, 20 Feb 2016 06:43 PM IST
कोटद्वार/यमकेश्वर
कोटद्वार/यमकेश्वर Updated Sat, 20 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर प्रशांत बडोनी के सहयोग से द्वारीखाल ब्लाक के देवीखेत में 22 फरवरी को सुबह 10 बजे एक स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशांत बडोनी ने बताया कि शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से प्रशिक्षित डॉक्टर प्रतिभाग कर रहे है। हेल्थ कैंप में हड्डी रोग, महिला रोग, सामान्य रोग, बाल रोग और नेत्र रोगों से संबंधित विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। बताया कि शिविर में एक्स-रे, अल्ट्रासाउड, ईसीजी, ईईजी आदि मशीनें भी उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अन्य जांचों के लिए लैब भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 को द्वारीखाल ब्लाक के देवीखाल में और 25 फरवरी को दुगड्डा में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। नेत्र शिविर में मोतियाबिंद पाये जाने पर शिविर स्थल से ही जोलीग्रांट अस्पताल निशुल्क ऑपरेशन के लिये भेजा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में आकर लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed