{"_id":"cb41921ed3f7fc1896847e52cd813e1f","slug":"health-camp-in-kotdwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में निशुल्क हृदय रोग शिविर 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में निशुल्क हृदय रोग शिविर 21 को
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के अधीन हिमालयन हॉस्पिटल और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 फरवरी (रविवार) को कोटद्वार स्थित मैठाणी मेडिकल सेंटर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पंजीकरण स्वास्थ्य परामर्श सहित ब्लड प्रेशर, ईसीजी की जांच निशुल्क की जाएगी।
जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग रावत ने बताया कि भारत में 25 फीसदी मौतें हार्ट अटैक से होती हैं। लोगों से अपील है कि छाती में दर्द हो तो लापरवाही न बरतें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। आमतौर पर पहले 45 साल से ज्यादा के लोग हृदय संबंधी समस्या देखने में आती थी, लेकिन अब 20 साल के युवा भी ह्रदय रोग से पीड़ित हैं। यूनिवर्सिटी के मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के हेड डॉ. रोमिल भट्टकोटि ने बताया कि शिविर सुबह साढ़े दस बजे से दो बजे तक चलेगा। पंजीकरण व शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 8449307277 से जानकारी हासिल की जा सकती है।