{"_id":"67435b7761beb235e10d39a7","slug":"harshvardhan-singh-becomes-block-president-of-government-primary-teachers-association-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-555348-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के हर्षवर्धन सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के हर्षवर्धन सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के नैनीडांडा ब्लॉक इकाई का चुनाव निर्विराेध संपन्न हुआ। हर्षवर्धन सिंह नेगी ब्लॉक अध्यक्ष, अजेश रावत मंत्री, मुकेश भट्ट कोषाध्यक्ष समेत अन्य 18 पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिलाध्यक्ष मनोज जुगराण, जिला मंत्री मनीष सिंह राणा, प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य दीपक सजवाण ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी शिक्षा, शिक्षक और विद्यालय हित में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।
मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख नैनीडांडा प्रशांत कुमार बछुवाण की उपस्थिति में हुई गोष्ठी में सरकारी विद्यालयों में लगातार घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए निपुण भारत मिशन पर जोर दिया गया। कहा कि सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या के लिए शिक्षक दोषी नहीं है, लेकिन सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या का मुख्य कारण पलायन है। पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार को युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पर्वतीय क्षेत्रों में सुलभ कराए जाने की आवश्यकता है। विभागीय निर्वाचन अधिकारी/जीआईसी धुमाकोट के प्रधानाचार्य आनंद सिंह बिष्ट, जिला तदर्थ समिति की ओर से निर्वाचन अधिकारी आशीष रावत और पर्यवेक्षक संजय गुसाईं मौजूद रहे।