{"_id":"57b49ca24f1c1b77766ec0f9","slug":"harish-rawat-government-is-steeped-neck-deep-in-corruption-invincible","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है हरीश रावत सरकार:अजय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है हरीश रावत सरकार:अजय
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Rally
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की पर्दाफाश रैली में कोटद्वार के झंडाचौक पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आला नेताओं की तिंरगा यात्रा और ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की तादात में कौड़िया से झंडाचौक तक तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
बुधवार शाम को झंडाचौक पर आयोजित जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को विकास कार्यों के किए 40967 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में आज जो सड़कें बन रही है, वन भूमि और बिजली के क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं वह सब केंद्र की देन है। लेकिन, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस के मुख्यमंत्री लोगों के साथ छलावा कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आई भीषण आपदा में कांग्रेस के लोगों ने बंदरबांट कर करोड़ों रुपयों का गबन किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने चहेतों को जिनके मकान में दरार भी नहीं आई, उन्हें करोड़ों रुपये बांट दिए। आपदा के प्रभावित आज भी बदहाली में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। हरीश रावत सरकार ने गबन में फंसने के चक्कर में आपदा की सीबीआई जांच नहीं कराई।
कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विधायकों के पांच करोड़ देकर खरीदने की बात कर देवभूमि को कलंकित करने का कार्य किया है, जिसे प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए कांग्रेस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की अपील की।
कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश को शराब माफियाओं और लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। कहा कि जिस प्रकार रावण की लंका को ढहाने के लिए एक विभीषण ने काम किया था।
उसी प्रकार भ्रष्टाचार में डूबी हरीश रावत की लंका को ढहाने के लिए दस विभीषणों ने प्रतिज्ञा की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब माफियाओं के कब्जे में चल रही है। सरकार पर नौजवानों को रोजगार देना तो छोड़ उन्हें नशे में झोंककर उनका जीवन खराब करने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार को शराब माफिया चला रहे हैं, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। गरीबों का राशन कांग्रेस नेताओं के गोदामों में जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिह बिष्ट गढ़वाली, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, यमकेश्वर विधायक विजय बड़थ्वाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र अंथवाल, धीरेंद्र चौहान, उमेश त्रिपाठी, भुवनेश खर्कवाल, अमित भारद्वाज, अरुण भट्ट, विरेंद्र रावत, शशि नैनवाल, ममता देवरानी, सुधा सती, कैलाश थलेडी आदि मौजूद थे।