फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Harish government showed false dreams: Shaila

हरीश सरकार ने दिखाए झूठे सपने : शैला

Mon, 09 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Mon, 09 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Harish government showed false dreams: Shaila
राजनी‌ितति - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला शक्ति सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि हरीश रावत सरकार ने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया है। लोगों को झूठे सपने दिखाए हैं। उनकी करनी और कथनी में अंतर है। केदारनाथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पुल निर्माण न होने से आज भी लोग ट्राली के सहारे हैं। इसके साथ ही कई लोग मुआवजा व विस्थापन के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की गलत नीतियों के कारण ही उन्होंने पार्टी छोड़ी है। शैला ने कहा कि नोट बंदी को लेकर आम जनता खुश है। कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीति व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। मोर्चे की जिला अध्यक्ष सुमन लता ध्यानी व बीरा भंडारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए एकजुटता से कार्य करने की जरूरत है। कहा कि पार्टी जो भी प्रत्याशी तय करती है, उसके लिए मिल कर काम करना होगा। इस मौके पर उषा थपलियाल, कुशुम चमोली, कमला रावत, सरिता रावत, सुनीता देवी, राज रावत, हेमलता भट्ट, गुड्डी, शशि जुयाल, भामा बमराड़ा, मीनू पंवार, ममता व सुमन नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed