फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Happiness tops in online competition of computer science

कंप्यूटर साइंस की ऑनलाइन प्रतियोगिता में खुशी अव्वल

Tue, 01 Sep 2020 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Happiness tops in online competition of computer science
इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी कंप्यूटर साइंस की कोड बार-2020 ऑनलाइन प्रतियोगिता में खुशी असवाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 20 स्कूलों के 93 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर बौद्धिक क्षमताओं का परिचय दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को बलभद्रपुर स्थित संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कंप्यूटर की प्रारंभिक जानकारी से संबंधित रूट स्किल, कोड चेंजर्स, पायथन सी, डाटा स्ट्रक्चर, नेटवर्किंग, डाटाबेस और बार कोड से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में टीसीजी स्कूल की छात्रा खुशी असवाल ने प्रथम, बलूनी स्कूल के छात्र अक्षांश थलेड़ी, एसजीआरआर से सुलभ सिंह रावत और डीएवी से अभिनव रावत ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, स्कालर्स एकेडमी से अनमोल रावत और नवयुग स्कूल के अमन राणा ने संयुक्त रूप से तृृतीय स्थान प्राप्त किया। हेड हेरिटेज एकेडमी के छात्र देवेश रावत और कान्वेंट स्कूल के सक्षम सिंह को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य तरुणकांत जोशी, आईटी विभागाध्यक्ष अनुराग सेमवाल, संयोजक नूतन डोगरा, आशीष बौंठियाल, तनु ध्यानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed