फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Haley quench aged scorching wildfires

हेलीजंगल की आग बुझाते वृद्ध झुलसा

Wed, 27 Apr 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 27 Apr 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
जंगलों को राख करने के साथ ही अब वनाग्नि मनुष्य की जान पर भी भारी पड़ रही है। पौड़ी जिले की धूमाकोट तहसील के अंतर्गत जंगल की आग बुझाते हुए बुरी तरह झुलस जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पहाड़ के अन्य हिस्सों में तीन अन्य घटनाओं में तीन महिलाओं सहित चार लोग बुरी झुलस गए। इनमें एक 28 वर्षीया विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पौड़ी जिले की धुमाकोट तहसील के अंतर्गत सल्ड महादेव के निकट बुडाखोली गांव के 70 वर्षीय गजेसिंह की मंगलवार की शाम वनाग्नि की चपेट में आने से मौत हो गई। गजेसिंह अपने घर से महज 500 मीटर दूर जंगल में लगी आग बुझाने गए थे, तभी आग बुझाने की कोशिश में वह बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें 108 सेवा से रामनगर ले जाया गया। डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पौड़ी जिले के ही कोट ब्लाक के सोडू गांव में जंगल की आग को बुझाते समय दो महिलाएं झुलस गई। गांव निवासी मुकंदी लाल ने बताया कि बुधवार को करीब तीन बजे गांव से नीचे जंगल में भड़की आग गांव में घरों के पास पहुंच गई। सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान गांव निवासी 64 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी ऋषि नारायण और 28 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी दिगंबर आग बुझाते हुए आग की चपेट में आने से झुलस गई। जिला अस्पताल के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. यूएस कंडवाल ने बताया कि उर्मिला देवी नब्बे से सौ फीसदी झुलसी हुई है। हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। लक्ष्मी देवी तीस फीसदी झुलसी है। उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र में बुधवार अपराह्न जंगल की आग दयूरी तल्ली के तिलवाड़ गांव में बसंती देवी (62) के घर के आंगन तक पहुंच गई थी। इसी दौरान आग बुझाते हुए बसंती देवी झुलस गई। बाद में गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बसंती देवी को चंबा में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।


रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रूंगसी के सिलकोट गांव में बुधवार को वनाग्नि की चपेट में आने से एक वृद्ध बुरी तरह झुलस गया। बताया जाता है कि गांव के 70 वर्षीय भगवान सिंह घर से कुछ दूर स्थित अपने घास के बाड़े को वनाग्नि से बचाने के लिए अकेले चले गए। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें अकेला जाते देखा तो वे भी आग बुझाने निकल गए। जब तक वे वहां पहुंचे, वृद्ध आग की लपटों में घिर गए थे। बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला गया। ग्रामीण गोविंद सिंह और मदन सिंह ने बताया कि उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed