फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guru Nanak Dev's Prakash Parv celebrated

गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया

Tue, 07 Dec 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's Prakash Parv celebrated
रिफ्यूजी कालोनी स्थित माता बेंसरी बाई गुरुद्वारा में गुरुनानक देव का 552वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे को फूलों और लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन

29 नवंबर से गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ, जिसका समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर हेमकुंड साहिब के भाई प्रीतम सिंह के रागी सिंह ने कीर्तन की प्रस्तुतियां देकर संगत को निहाल किया। इसके बाद मुख्य ग्रंथी सुरिंदर सिंह के सानिध्य में अरदास की गई। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने तात्कालिक समाज की बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने सभी से गुरुनानक देव के बताए मार्ग पर चलकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महिंदर सिंह, सचिव बलराम भाटिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, सरदार संदीप सिंह खालसा, मनोज सैनी, सरदार मानक सिंह, सरदार सुखपाल सिंह, शिवम ठुकराल और रवि ठुकराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed