फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guru Nanak Dev Prakashotsav was celebrated with great enthusiasm at Shri Gurudwara Mata Bainsari Bai

Kotdwar News: विच ननकाने दे आया है नानकी दा वीर...

Sun, 16 Nov 2025 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Prakashotsav was celebrated with great enthusiasm at Shri Gurudwara Mata Bainsari Bai
कोटद्वार में श्री गुरुद्वारा माता बैंसरी बाई में गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव पर गुरुबाणी गायन करती
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा माता बैंसरी बाई में हर्षोल्लास से मनाया गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव
कोटद्वार।श्री गुरुद्वारा माता बैंसरी बाई, रिफ्यूजी कॉलोनी में रविवार को गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विशेष दीवानों में गुरुबाणी कीर्तन ने संगत को निहाल किया और विशिष्ट सेवाओं के लिए कीर्तनी जत्थों व श्रद्धालुओं को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।


नजीबाबाद से आए माता साहिब कौर कीर्तनी जत्थे की बीबी सुखलीन कौर और बीबी गुरलीन कौर ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला कीर्तन प्रस्तुत किया। स्त्री सत्संग मंडल की प्रधान प्रवेश भाटिया के संचालन में पुष्पा भाटिया व अन्य महिलाओं ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंहसभा गोबिंद नगर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह और भाई शूरवीर सिंह ने शबद गायन किया।विशेष दीवान में नैनीताल से आए भाई परमजीत सिंह बोस के जत्थे ने गुरुबाणी कीर्तन के साथ गुरु इतिहास का वर्णन किया। अनंद साहिब के पाठ, अरदास, हुकुमनामा और बारह माह के पाठ के बाद प्रसाद वितरण के साथ दीवान संपन्न हुआ। इससे पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रताप सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह सहित कई सेवाभावी श्रद्धालुओं को सिरोपा प्रदान किया गया।बलराम सिंह, राजकुमार छाबड़ा, राकेश आहूजा, मनोज सैनी, सरदार महिमा सिंह, गुलशन डुडेजा, पुष्पा भाटिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रकाशोत्सव, कीर्तन और लंगर में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में कोटद्वार, बड़िया और नजीबाबाद की संगत भी शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed