फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar was not seen, the location of the trap camera changed

नजर नहीं आया गुलदार, ट्रैप कैमरे की लोकेशन बदली

Sun, 05 Dec 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Guldar was not seen, the location of the trap camera changed
दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत सरूड़ा गांव की सरहद पर लगाए गए पिंजरे में गुलदार अभी तक नहीं फंसा है, जिससे भैड़गांव, जुवा, सरूड़ा सहित आसपास के गांवों में गुलदार की दहशत बनी है। वहीं वन विभाग की ओर से गांव में लगाए गए कैमरा ट्रैप में भी गुलदार नजर नहीं आया है। गुलदार की मूवमेंट पर नजर बनाए रखने के लिए वन विभाग ने रविवार को ट्रैप कैमरे की लोकेशन बदल दी है। साथ ही वन कर्मियों की गश्त जारी है।
विज्ञापन

सरूड़ा सकाली के प्रधान सलमान अली ने बताया कि गुलदार की आवाजें रातभर सुनाई दीं। सकाली गांव में गुलदार के पंजों के निशान मिले हैं, जबकि रविवार सुबह चार बजे के करीब गुलदार जोगियाणा गांव में पानी की टंकी के पास दिखाई दिया। उधर जुवा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रातभर गुलदार की आवाजें सुनाई दीं। गुलदार की दहशत के कारण शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि एक दिसंबर को भैड़गांव निवासी 65 वर्षीय जयंती देवी को गुलदार ने मार डाला था। तभी से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं दुगड्डा के रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि गुलदार अभी तक पिंजरे में नहीं फंसा है। रविवार को कैमरा ट्रैप की लोकेशन बदल दी गई है। एक दो दिन में सफलता नहीं मिलने पर पिंजरे का स्थान भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed