फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar seen in Naugaon Kamanda, panic among villagers

Kotdwar News: नौगांव कमंदा में दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 05 Dec 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Guldar seen in Naugaon Kamanda, panic among villagers
सतपुली। नगर से सटे एकेश्वर ब्लॉक के नौगांव कमंदा गांव में ग्रामीण पिछले एक माह से गुलदार के आतंक से परेशान हैं। गांव के आसपास गुलदार की सक्रियता लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। गुलदार एक माह में दो गोवंश को मारने के साथ ही एक गाय, एक बछिया समेत दो गोवंश को हमला कर घायल कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।नौगांव कमंदा के पूर्व सरपंच पातीराम ने बताया कि गुलदार तीन सप्ताह पूर्व ग्रामीण राजेश्वरी देवी की गाय को निवाला बना चुका है। वहीं, दो सप्ताह पूर्व मनोज कुमार की बछिया पर हमला कर घायल कर चुका है। गुलदार पशुपालक कुसुम देवी की गोशाला की दीवार को क्षतिग्रस्त कर अंदर घुसने की कोशिश भी कर चुका है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इसके अलावा गुलदार गत एक माह में दो गोवंश को भी अपना शिकार बना चुका है। गुलदार की लगातार सक्रियता से पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण आनंद सिंह, विनोद कुमार, पातीराम, मनोज कुमार, अरविंद रावत आदि ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। दमदेवल के रेंजर आरएस नेगी ने कहा कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed