{"_id":"6772d2fb6f00b56e40058c34","slug":"guldar-killed-calf-in-gutherta-not-seen-in-bamsu-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-582432-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गुठेर्ता में गुलदार ने बछड़े को मार डाला, बामसू में नहीं दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गुठेर्ता में गुलदार ने बछड़े को मार डाला, बामसू में नहीं दिखा
विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के गुठेर्ता में गुलदार ने एक बछड़े को मार डाला। गुलदार दिखने से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वहीं ग्रामसभा सेंधी के बामसू गांव में गुलदार की मूवमेंट पिछले दो दिन से नजर नहीं आई है।
रिखणीखाल ब्लॉक के ग्रामसभा गुठेर्ता निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सयन सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार दोपहर गुलदार ने खेतों में चुग रहे ग्रामीण राजे सिंह के बछड़े को मार डाला और बछड़े को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। कहा कि गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामसभा के कोटा तल्ला में विगत 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर अपने मां के साथ ननिहाल आए पांच वर्षीय मासूम आदित्य पर हमला कर उसे मार डाला था। उधर, ग्रामसभा सेंधी के प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि बामसू गांव में गुलदार की मूवमेंट सोमवार को दूसरे दिन भी नजर नहीं आई। यहां वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे व आठ कैमरा ट्रेप लगाए हैं।
बामसू गांव में पिछले दो दिनों से गुलदार की मूवमेंट कहीं भी नजर नहीं आई है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे व आठ कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं। गुठेर्ता गांव में गुलदार की ओर से बछड़े को मारने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
- नक्षत्र शाह, रेंजर पोखड़ा।