{"_id":"6134f8408ebc3e0e8d6f57d8","slug":"guldar-is-not-fluttering-near-the-cage-kotdwar-news-drn389519365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरे के पास नहीं फटक रहा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरे के पास नहीं फटक रहा गुलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत एकेश्वर और पोखड़ा ब्लाक के गांवों में अब भी गुलदार की दहशत बरकरार है। गुलदार को पकड़ने के लिए पोखड़ा ब्लाक के घरतोली, एकेश्वर ब्लाक के इसोटी और पांथर गांवों में तीन पिंजरे लगाए गए हैं लेकिन गुलदार पिंजरे के पास नहीं फटक रहा है। साथ ही वन विभाग की ओर से गश्त भी की जा रही है।
पोखड़ा ब्लाक के घरतोली गांव निवासी रूपचंद और गडोली निवासी रतन सिंह ने कहा कि कुछ दिनों से गांव में गुलदार नहीं दिख रहा है। शनिवार शाम को गुलदार पास के ही गांव मरड़ा में दिखाई दिया। वन विभाग की ओर से एकेश्वर ब्लाक के पांथर और इसोटी गांव में भी पिंजरा लगाया गया है, लेकिन इन गांवों में भी गुलदार नहीं दिखा है। उधर बिडाला गांव के ग्रामीण मुकेश ने बताया कि शनिवार शाम को गांव के नजदीक गुलदार देखा गया। ऐसे में शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबक रहे हैं। उधर दमदेवल की रेंजर शुचि चौहान ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए घरतोली, पांथर और इसोटी गांवों में तीन पिंजरे लगाए गए हैं। गुलदार को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। साथ ही वन कर्मियों को भी मौके पर भेजकर गश्त कराई जा रही है।