फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked woman in Panther village

पांथर गांव में गुलदार ने महिला पर किया हमला

Mon, 30 Aug 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked woman in Panther village
चौबट्टाखाल तहसील के एकेश्वर क्षेत्र के पांथर ग्राम पंचायत में रविवार शाम को खेत में घास काटने गई महिला गंगा देवी (36) पत्नी विजयपाल सिंह रावत पर गुलदार ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घायल महिला गंगा देवी के घर पहुंचकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को प्रभावित क्षेत्रों में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में अतिरिक्त पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। वहीं चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में गुलदार की दस दिन में तीन घटनाएं होने से गुस्साए एकेश्वर और पोखड़ा के लोगों ने गुलदार से निजात दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में दीपक पांथरी, विकास पांथरी, यशपाल, पूनम कैंत्यूरा, सुचिता देवी, सुरेश चंद्र, सुशील सुंद्रियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed