फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked a woman going to the forest for fodder leaves, seriously injured

चारा पत्ती के लिए जंगल जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल

Tue, 17 May 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked a woman going to the forest for fodder leaves, seriously injured
रिखणीखाल ब्लॉक के बरई गांव में चारपाई में पड़ी गुलदार के हमले में घायल महिला। - फोटो : KOTDWAR
रिखणीखाल ब्लाक के बरई गांव के पास गुलदार ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के लोगों ने निजी वाहन से घायल महिला को राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर दिया।
विज्ञापन

घायल के साथ अस्पताल पहुंची ग्रामीण सुमित्रा देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुमित्रा देवी (55) पत्नी स्व. भरोसानंद अकेले गांव के पास जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए जा रही थी। वह अपने घर से कुछ दूर ही निकली थी कि रास्ते में झाड़ी के अंदर घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाना शुरू किया और किसी तरह अपने आप को गुलदार के पंजों से छुड़ाकर घर की ओर दौड़ लगाई। सुमित्रा को लहूलुहान हालत में गांव की ओर भागते देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। अनहोनी के संदेह में लोग उसके घर पहुंचे तो वह आंगन में लहूलुहान हालत में गिरी मिली। ग्रामीणों ने उसे उठाया और उसका घरेलू उपचार किया। थोड़ा आराम मिलने के बाद सुमित्रा ने आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्रामीण उसे एक निजी कार से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि महिला के चेहरे और पीठ पर गुलदार ने पंजों से गहरे जख्म किए हैं। महिला को प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर दिया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार से निजात दिलाने की मांग उठाई। वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने घटनाक्रम की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को दी, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर वह घायल को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। अध्यक्ष की ओर से वन अधिकारियों बात कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना रिखणीखाल के बरई गांव के सिविल क्षेत्र की है। गुलदार के हमले में घायल सुमित्रा देवी के मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - नवीन चंद्र जोशी, अदनाला रेंज अधिकारी कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed