फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guest teacher, then problems

अतिथि शिक्षक बाहर, फिर दिक्कतें

Thu, 31 Mar 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Thu, 31 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शुक्रवार से शुरू होने जा रहे नए शिक्षा सत्र में पहले दिन से ही  शिक्षकों की कमी से जूझना पड़ेगा। इस शिक्षा सत्र की समाप्ति के साथ-साथ इन स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों का अनुबंध भी समाप्त हो गया है। ऐसे में फिर शिक्षकों की कमी का संकट गहरा गया है।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल में संचालित सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरा करने लिए कुछ माह पहले अनुबंध पर 89 दिन के लिए अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके तहत गढ़वाल मंडल में प्रवक्ता के रिक्त पदों के सापेक्ष 1872  अतिथि शिक्षक और एलटी शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष 1280 अतिथि शिक्षक तैनात किए गए थे।  इन अतिथि शिक्षकों का अनुबंध इस शिक्षा सत्र की समाप्ति तक था। 31 मार्च को शिक्षा सत्र की समाप्ति के साथ-साथ ही इनका अनुबंध भी समाप्त हो गया है। ऐसे में फिर एक अप्रैल से फिर शिक्षकों की कमी का संकट गहरा गया है। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से इन स्कूलों पढ़ रहे विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह बात अलग है कि इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए एलटी शिक्षकों और प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसमें अभी काफी समय लग सकता है। ऐसे में नए शिक्षकों की नियुक्तियां होने तक इनमें शिक्षकों का टोटा बना रहेगा। पौड़ी के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव का कहना है कि जिले में 643 अतिथि शिक्षक तैनात थे। उनका अनुबंध बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। इनके जाने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल से लगाई पुनर्नियुक्ति की गुहार
पौड़ी। राजकीय इंटर कालेज पौड़ी के  शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन तड़ियाल ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर अतिथि शिक्षकों को पुन: तैनाती देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अतिथि शिक्षकों के कार्यमुक्त होने से पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।



अतिथि शिक्षकों के मामले में शासन से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -रामकृष्ण उनियाल मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed