{"_id":"6e3209cc259a9aaeffd72ab4f4983a26","slug":"guest-teacher-and-principal-beaten-by-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने अतिथि शिक्षक और प्रधानाचार्य को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने अतिथि शिक्षक और प्रधानाचार्य को पीटा
पौड़ी
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलीसैंण ब्लाक के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज थलीसैंण में तैनात अतिथि शिक्षक के एक छात्र को पीटने पर उप जिलाधिकारी भड़क गए। छात्र के शिकायत करने पर एसडीएम स्कूल में पहुंचे और उन्होंने अतिथि शिक्षक की पिटाई कर दी। उन्हें बचाने आए प्रधानाचार्य को भी थप्पड़ जड़ दिए। एसडीएम की इस कार्रवाई से राजकीय शिक्षक संघ भड़क उठा है। संघ ने स्कूल बंद कराकर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बाद में एसडीएम के लिखित रूप से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रभारी बीडीओ राजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रात: साढ़े नौ बजे असेंबली में कक्षा दस का छात्र आशीष रावत देर से पहुंचा। इस पर अतिथि शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने छात्र आशीष रावत के हाथ में छड़ी मारकर उसे सजा दी जिससे आशीष के हाथ मेें सूजन आ गई। दर्द से बिलबिलाया छात्र आशीष रावत कुछ ही दूरी पर स्थित तहसील पहुंचा और मामले की शिकायत एसडीएम मायादत्त जोशी से की। छात्र का हाथ देखकर एसडीएम जोशी विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य कक्ष में अतिथि शिक्षक सुरेंद्र सिंह की पिटाई शुरू कर दी। तभी बीच-बचाव के लिए पहुंचे प्रधानाचार्य राजपाल सिंह को भी एसडीएम ने दो-चार तमाचे जड़ दिए जिस पर राजकीय शिक्षक संघ भड़क उठा। संगठन से जुड़े शिक्षकों ने विद्यालय को बंद करवा दिया। संघ के जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह भंडारी ने एसडीएम की ओर से की गई कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर प्रशासन और शिक्षक संघ के बीच दिन भर गहमागहमी चलती रही। मामले के तूल पकड़ते देख एसडीएम जोशी ने घटना पर अफसोस जताया। उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देश के बाद लिखित रूप से माफी मांगकर मामले को शांत किया।
जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने थलीसैंण के एसडीएम मायादत्त जोशी को मामला सुलझाने के लिए माफी मांगने के लिए निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव ने कहा कि एसडीएम को इस मामले में विभाग को अवगत कराना चाहिए था। इसके बाद विभाग नियमानुसार शिक्षक पर कार्रवाई करता।