{"_id":"57d047ec4f1c1b2556318ed9","slug":"guest-instructor-will-be-back-again-in-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षक फिर लौटेंगे सेवा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षक फिर लौटेंगे सेवा में
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अतिथि शिक्षकों की तैनाती यथाशीघ्र होने जा रही है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक में अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने को हरी झंडी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद भर में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती होने से अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकेगी।
विज्ञापन
पबाौ ब्लाक के जीआईसी गड़िगांव से ब्लाक प्रमुख गेंदालाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत की कि कालेज के समाजशास्त्र के प्रवक्ता ओमप्रकाश सेमवाल तीन साल से जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर से अटैच्ड हैं, उनको या तो कालेज से कार्यमुक्त कर दिया जाए या वापस कालेज भेज दिया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त हिदायत दी कि जीआईसी गड़िगांव को उनका शिक्षक वापस करो। निर्देश दिए कि अति-आवश्यक होने पर प्रवक्ता को तीन दिन कालेज और तीन दिन जिला शिक्षा कार्यालय में काम करने के अनिवार्य रूप से आदेश दें।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में छात्र अभिभावक संघ के अध्यक्ष दरवान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह राणा, देवेश्वरी देवी, आनंदसिंह रावत, दिलवरसिंह चौहान शामिल थे। जिला शिक्षाधिकारी एमएस रावत ने बताया कि प्रवक्ता संवर्ग में पूर्व में अतिथि शिक्षक सामान्य संवर्ग में 410, महिला संवर्ग में 25, जिनमें वर्तमान में ब्लाक स्तर पर 340, जनपद स्तर पर समायोजन हेतु सामान्य संवर्ग में 52, महिला संवर्ग में 03 एवं मंडल स्तर पर सामान्य संवर्ग में समायोजन हेतु 11 एवं महिला संवर्ग में 12 प्रस्तावित हैं। शेष 17 अतिथि शिक्षक स्थायी नियुक्ति/ त्यागपत्र एवं अन्य कारणों से नियुक्त नहीं हैं।
एलटी सामान्य/महिला संवर्ग में पूर्व में कार्यरत अतिथि शिक्षकों 209 में से ब्लाक स्तर पर 163 का समायोजन हो चुका है एवं जिला स्तर पर 30 का समायोजन होगा। मंडल के लिए 09 प्रस्तावित हैं बाकी सात अतिथि शिक्षक अन्य कारणों से कार्यरत नहीं हैं।