{"_id":"611fb06c8ebc3e7a103bbe31","slug":"grp-post-opened-in-kotdwar-railway-station-kotdwar-news-drn387961433","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार रेलवे स्टेशन में खुली जीआरपी चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार रेलवे स्टेशन में खुली जीआरपी चौकी
विज्ञापन
गढ़वाल के प्रवेश द्वार रेलवे स्टेशन में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की चौकी खुल गई है। शुक्रवार को पुराने वेटिंग रूम के दो कमरों में जीआरपी चौकी ने विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को ‘बिना चौकी के भटक रहे जवान’ शीर्षक से उक्त खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने कोटद्वार रेलवे पर जीआरपी चौकी के लिए दो कक्ष आवंटित कर दिए।
गत 17 अगस्त को राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की रिपोर्टिंग चौकी में चौकी इंचार्ज, एससीपी समेत चार कांस्टेबलों की तैनाती कर दी गई थी, लेकिन उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल की ओर से कोई आदेश जारी नहीं होने के कारण चौकी के लिए भवन नहीं मिल पाए थे। बिना चौकी के जीआरपी के जवान खुले आसमान के नीचे रेलवे परिसर में पिछले दो दिनों से ड्यूटी कर रहे थे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद इसका संज्ञान लिया गया और शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल की ओर से चौकी के लिए दो कक्ष आवंटित करने के मौखिक आदेश प्राप्त हो गए। निर्देश मिलते ही स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत ने जीआरपी कर्मियों को वेटिंग रूम के दो कमरे चौकी के लिए सौंप दिए। जीआरपी के लक्सर थाने के एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि चौकी के लिए स्थान उपलब्ध होने पर शुक्रवार को जीआरपी चौकी ने विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। यह चौकी थाना जीआरपी लक्सर से संबद्ध होगी। जीआरपी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक बलवीर सिंह राणा ने कहा कि रेलवे परिसर में कानून व्यवस्था बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।