{"_id":"fd4ed7aeffc668c17003c27acf209a8f","slug":"grastanganj-gram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रास्टनगंज मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रास्टनगंज मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम घोषित
ब्यूरो/ अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘बढ़ते कदम-गांव की ओर’ के तहत विकासखंड दुगड्डा के ग्राम सभा ग्रास्टनगंज कोटद्वार को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयन कर लिया गया है। योजना के तहत चयन किये जाने पर ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में गांव के पंचायत घर में बैठक आयोजित कर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों के सुझाव आमंत्रित किए गये हैं। जल्द ही सभी विभागीय अधिकारी गांव का भ्रमणकर विकास की कार्ययोजना तैयार करेंगे।
ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल ने कहा कि ग्रास्टनगंज को ब्लाक में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम चुना गया है। कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर ही देश एवं प्रदेश का समग्र विकास संभव है लेकिन अभी बहुत सारे ऐसे गांव हैं जहां पर मूलभूत सुविधाओं की सख्त जरूरत है। पंचायतों को सामाजिक और आर्थिक रूप से और अधिक सुदृढ़ करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सरकार मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के नाम से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ग्रास्टनगंज के लोगों ने ग्राम पंचायत में बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास किये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने गांव में पोस्ट ऑफिस, बैंक खोलने की जरूरत बताई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश नेगी, डॉ. दिनेश बुड़ाकोटी, जयंती देवी, सविता देवी, राजेश्वरी देवी, महनाज बेगम, तहसीलदार अबरार हुसैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
बीडीओ हरिसुधा रावत ने बताया कि आगामी बीस फरवरी को सभी विभागों के अधिकारी ग्रास्टनगंज का संयुक्त निरीक्षण करेंगे। बताया कि मैदानी क्षेत्र में एक हजार की जनसंख्या होने के कारण ग्रास्टनगंज को इस योजना में शामिल किया गया है। गांव के विकास के लिए जल्द ही एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।