{"_id":"4e4610e5975343e8c8ba7e5894bb06af","slug":"govt-wants-to-close-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज को बंद करना चाहती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज को बंद करना चाहती है सरकार
श्रीनगर
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने सरकार पर मेडिकल कालेज को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष डा. धन सिंह ने कहा कि मेडिकल कालेज मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। उन्होंने मेडिकल कालेज की अव्यवस्थाएं जल्द दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. धन सिंह रावत के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। डा. धन सिंह ने कहा कि सरकार आम जनता की जीवन रेखा मेडिकल कालेज को बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार मेडिकल कालेज को स्थायी प्राचार्य नहीं दे पा रही है। वहीं 14 फैकल्टियां अब तक दून मेडिकल कालेज शिफ्ट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने देगी। डा. रावत ने कहा कि मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भाजपा ने मेडिकल कालेज में डाक्टरों को नियुक्ति करने, ट्रामा सेंटर को सुव्यवस्थित करने, बेस अस्पताल के लिए अलग प्रशासनिक इकाई गठित करने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रमुख संपत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, महामंत्री अनूप बहुगुणा, अतर सिंह असवाल, कुशलानाथ, नवनीत जैन, कैलाश चंद्र, जगदीप रावत, सागर अग्रवाल आदि शामिल थे।