{"_id":"5ea063048ebc3e90984da8a0","slug":"governor-baby-rani-maurya-visits-chief-minister-yogi-family-kotdwar-news-drn342377681","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों को राज्यपाल ने बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों को राज्यपाल ने बंधाया ढांढस
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देती राज्यपाल बेबीरानी मौ
- फोटो : KOTDWAR
राज्यपाल बेबीरानी मौर्य बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर पहुंचीं। यहां उन्होंने योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उनसे योगी की मां के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने को कहा।
इससे पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य तयशुदा कार्यक्रम के तहत हैलीकाप्टर से सुबह करीब पौने ग्यारह बजे यमकेश्वर ब्लॉक के थलनदी स्थित हेलीपैड पहुंचीं। यहां से सड़क मार्ग के रास्ते वह लगभग 11 बजे पंचूर पहुंचीं।
यहां उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सीएम योगी की मां सावित्री देवी से मिलीं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने स्व. बिष्ट को सादगी से परिपूर्ण व्यक्तित्व बताया। कहा कि वे पहाड़ के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। राज्य निर्माण आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि स्व. बिष्ट बेटियों की शिक्षा के हितैषी थे। इसीलिए उन्होंने यमकेश्वर ब्लॉक में महायोगी गोरखनाथ महाविद्यालय की स्थापना की। मौके पर डीएम डीएस गर्ब्याल, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता आनंद सिंह बिष्ट के चित्र पर - फोटो : KOTDWAR