फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government should get the construction of Chilarkhal Laldhang road soon

चिलरखाल लालढांग मार्ग का निर्माण जल्द कराए सरकार

Tue, 07 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Government should get the construction of Chilarkhal Laldhang road soon
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : KOTDWAR
गैर राजनीतिक संगठन उत्तराखंड नव निर्माण सेना ने लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण समेत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्र को राजधानी देहरादून से जोड़ने के लिए राज्य की सीमा के भीतर एक मात्र सड़क लालढांग-चिलरखाल मार्ग है, लेकिन चार वर्षों में इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को यूपी के रास्ते राजधानी देहरादून आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि मोटर नगर बस अड्डे का निर्माण भी अभी तक नहीं हो पाया है। ज्ञापन में मोटर नगर बस अड्डे का निर्माण कराने, कोटद्वार में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड को नगर निगम क्षेत्र से बाहर बनाने, कण्वाश्रम को राष्ट्रीय तीर्थ के रूप में विकसित करने, कोटद्वार जिला निर्माण करने, मेडिकल कालेज का निर्माण कराने, केंद्रीय विद्यालय खोलने आदि की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में उत्तराखंड नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, केंद्रीय प्रवक्ता प्रवेंद्र रावत, प्रवेश चंद्र नवानी, राजाराम अणथ्वाल, पितृशरण जोशी, दीपक कुकरेती, दर्शन सिंह नेगी, सुमंत भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed