फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government plans to save culture: Dr. Devavrat

संस्कृति को बचाने के लिए योजनाएं बनाए सरकार : डा. देवव्रत

Sun, 09 Apr 2017 09:59 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 09 Apr 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Government plans to save culture: Dr. Devavrat
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. आचार्य देवव्रत को अभिनंदन पत्र सौंपते डा. विश्वपाल जयंत। - फोटो : amar ujala

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. आचार्य देवव्रत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को अपनी संस्कृति और प्राचीन धरोहर को बचाने के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और इतिहास की बेहतर जानकारी मिलेगी। उन्होंने लोगों से स्वामी दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विज्ञापन


रविवार को कण्वाश्रम स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में भरत महोत्सव के दौरान वीर भरत स्पोर्ट्स कालेज के उद्घाटन पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. आचार्य देवव्रत ने कहा कि कण्वाश्रम राजा भरत की जन्मस्थली है। इन्हीं के नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा। मालिनी नदी के तट पर कण्वाश्रम का पुराणों में विस्तृत उल्लेख मिलता है। कहा कि अभिज्ञान शाकुंतलम पढ़ चुके लोग एक बार कण्वाश्रम जरूर आते हैं, इसलिए उत्तराखंड सरकार को यहां इस प्रकार की योजनाएं बनाने की जरूरत है, जिससे वे कण्वाश्रम को याद कर सकें।
विज्ञापन


वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कण्वाश्रम के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि कण्वाश्रम को विश्व पटल पर लाने के लिए प्रदेश सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह केंद्रीय पर्यटन मंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुकुल महाविद्यालय के संस्थापक डा. योगीराज ब्रह्मचारी विश्वपाल जयंत ने कहा कि कण्वाश्रम कण्व ऋषि का वही आश्रम है, जहां हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत तथा शकुंतला के प्रणय के बाद भरत का जन्म हुआ था। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अभिनंदन पत्र सौंपा। इससे पूर्व गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी चंदनपुरा, एमकेवीएन कोटद्वार और हेड हेरिटेज एकेडमी के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


समारोह में गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के कुलपति सुरेंद्र सिंह हुड्डा, गुरुकुल महाविद्यालय के प्रबंधक नरेश कुमार, डा. विक्रम सिंह, आचार्य वीरेश्वर शास्त्री, चौधरी बख्तावर सिंह के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट व पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed