फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government is diverting attention from the public's questions: Negi

सरकार जनता के सवालों से ध्यान भटका रही : नेगी

Thu, 20 Aug 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 20 Aug 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Government is diverting attention from the public's questions: Negi
कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए महंगाई, बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक प्रतिष्ठान में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेगी ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद किए गए शुद्धिकरण कार्यक्रम पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाते हुए चीनी और गुड़ के बढ़ते दामों पर सरकार से जवाब मांगा।
विज्ञापन

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर नेगी ने कहा कि लगातार परीक्षाओं और प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायतें सामने आना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने पटवारी भर्ती प्रकरण, वन विभाग की भर्ती से जुड़े मामलों और उत्तराखंड लोक सेवा चयन आयोग के विवादों का जिक्र करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण, सुधा असवाल, प्रवीन रावत, गणेश नेगी, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय नारायण, धीरेंद्र सिंह बिष्ट और अमित राज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed