फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government achievement should reach people

जन-जन तक पहुंचाए सरकार की उपलब्धि

Thu, 16 Jul 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Government achievement should reach people
भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने चौबट्टाखाल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवप्रयाग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित चौबट्टाखाल विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से कोरोना काल में विधानसभा में कार्यकर्ताओं की भूमिका और सहयोग, पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के संचालन, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनपक्षीय योजनाओं के प्रचार प्रसार, बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचे की मजबूती, सरकारी योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। काबीना मंत्री सतपाल महाराज और प्रदेश उपाध्यक्ष और चौबट्टाखाल विधानसभा संयोजक अनिल गोयल ने पदाधिकारियों से बूथ लेवल तक के कार्यकताओं से बेहतर समन्वय स्थापित करने और जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संपत रावत, उच्च शिक्षा शैक्षिक उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, उत्तराखंड सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सीएम नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी (पोखड़ा), नीरज पांथरी (एकेश्वर) आदि मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed