फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gorakhnath college to get 10 million

महायोगी गुरू गोरखनाथ महाविद्यालय को खेल मैदान और अन्य कार्य के लिए मिलेंगे एक करोड़

Sat, 20 Jul 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gorakhnath college to get 10 million
यमकेश्वर के बिथ्याणी में महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय का निरीक्षण करते उच्च शिक्षा राज्यम? - फोटो : KOTDWAR
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को यमकेश्वर में महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी समेत कई सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पंचूर गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय को खेल मैदान और अन्य कार्य के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शनिवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत यमकेश्वर ब्लाक के भ्रमण पर रहे। शनिवार शाम को वह क्षेत्र की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का निरीक्षण करते हुए यमकेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां वह शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से मिले और समस्याओं को सुना। मंत्री ने महाविद्यालय में यूनियन बैंक आफ इंडिया द्वारा बन रही डिजिटल लाइब्रेरी तथा ब्रहमलीन महंत अवैद्यनाथ जी की मूर्ति स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय में खेल का मैदान और अन्य कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया। कहा कि महाविद्यालय में जल्द ही एमए की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। महाविद्यालय के निरीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंचे और उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट और अन्य परिजनों से मुलाकात की। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति नालीखाल और पौखाल का भी निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने नीलकंठ मन्दिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष महावीर कुकरेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लखेड़ा, प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार पांडेय, चन्द्रमोहन गौड़, रमेश गौड़, मानेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र बड़ोला, बचन सिंह बिष्ट, उमेश ढौंडियाल, प्रवीन सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed