फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GMOU bus and car collided near Godi village, passengers narrowly escaped

Kotdwar News: गोदी गांव के पास जीएमओयू की बस और कार में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 29 Nov 2024 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
GMOU bus and car collided near Godi village, passengers narrowly escaped
दुगड्डा। दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग पर गोदी छोटी गांव के पास जीएमओयू की बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई पीएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के करीब दुगड्डा से करीब एक किमी आगे गोदी छोटी गांव के पास एक मोड़ पर कोटद्वार से रथुवाढाब की ओर जा रही जीएमओयू की बस व रिखणीखाल से चंडीगढ़ जा रही कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार मुसाफिरों को चोट नहीं आई। घटनास्थल पर क्रश बैरियर होने से बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। सूचना मिलने पर दुगड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बस के चालक, परिचालक व कार के चालक का पीएचसी में मेडिकल कराया। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed