{"_id":"572a281a4f1c1b61145cd19a","slug":"giving-false-information-about-the-fierce-student-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत विषय की जानकारी देने पर भड़के छात्र, घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत विषय की जानकारी देने पर भड़के छात्र, घेराव
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 04 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। छात्रों का कहना था कि जब वह हिंदी विभागाध्यक्ष से बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फार्म में विषय चयन के लिए पूछने गए थे तो उन्हें वैकल्पिक विषय व्याकरण भरने को कहा गया था।
विज्ञापन
लेकिन जब वह विषय भरकर कार्यालय में परीक्षा फार्म जमा कराने आए तो कार्यालय में बताया गया कि उन्हें वैकल्पिक विषय व्याकरण नहीं गद्य भरना था। बुधवार को कार्यालय की ओर से जब छात्रों के फार्म जमा नहीं किए गए तो आक्रोशित छात्र हिंदी विभाग पहुंचे। लेकिन विभाग में उन्हें विभागाध्यक्ष नहीं मिले। इस पर वह प्राचार्य के कक्ष में चले गए।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने दूरभाष पर विभागाध्यक्ष से संपर्क कर उन्हें महाविद्यालय पहुंच कर समस्या का समाधान करने को कहा। काफी देर तक छात्रों के इंतजार करने के बाद हिंदी विभागाध्यक्ष पहुंचे। देरी से आने पर छात्र फिर आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
जब छात्रों ने उनसे कार्यालय में फार्म जमा न होने की बात कही तो वह उलटे छात्रों पर भड़क गए। जिससे काफी देर तक छात्रों और उनके बीच बहस होती रही। बहस के बाद विभागाध्यक्ष कॉलेज से बाहर चले गए।
प्रभारी प्रधानाचार्य ने विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से संपर्क कर छात्रों को सही विषय की जानकारी देते हुए उन्हें व्याकरण की जगह गद्य भरने को कहा। प्रभारी प्रधानाचार्य का कहना था कि हिंदी विभाग में उस समय जो सिलेबस आया था उसमें भ्रम की स्थिति थी।
छात्र-छात्राओं ने जो परीक्षा फार्म भरा है उसमें व्याकरण की जगह गद्य लिखकर परीक्षा फार्म जमा करा दें। प्रदर्शन करने वालों में नरेश चंद कोटनाला, हिमांशु बहुखंडी, रीति नेगी, बोबी बिष्ट, आजीम खान, शुभम, कमल, नेहा, हिमानी आदि मौजूद थे।