फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girls won the essay

निबंध में बालिकाओं ने मारी बाजी

Sun, 03 Oct 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Girls won the essay
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी. रेणुका देवी और अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से कोतवाली पुलिस परिवार के बच्चों के लिए निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की प्रभारी और उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की सहायक नोडल अधिकारी एसआई सुमन लता की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागी बच्चों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर निबंध लिखा और आकर्षक चित्र भी बनाए। निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का, काव्या, गायत्री, गुंजन की टीम ने प्रथम और कान्हा, वेदांश, आरव, पीयूष की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चार वर्ष से कम आयु वर्ग की ड्राइंग प्रतियोगिता में काव्या रावत, विदीष नौटियाल, अक्षत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed