फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gharats-Mundla roared rural road in tehsil

घराट-मुंडला सड़क के लिए तहसील में गरजे ग्रामीण

Thu, 20 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 20 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gharats-Mundla roared rural road in tehsil
Strike - फोटो : amarujala

दस साल पूर्व वर्ष 2006 में स्वीकृत घराट-मुंडला मोटर मार्ग के वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं  मिलने से गुस्साए घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तहसील मुख्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन और वन विभाग पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की। कहा कि जब तक सड़क को वाइल्ड लाइफ बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


घराट-मुंडला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय  ग्रामीणों ने स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के बैनर तले कोटद्वार तहसील  मुख्यालय में डेरा जमा दिया है। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन  ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अब सड़क पर काम शुरू होने के बाद  ही आंदोलन खत्म होगा। धरना-प्रदर्शन में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह   नेगी, गजे सिंह रावत, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, दिनेश जुयाल, रमेश भंडारी,  गुड्डी देवी, मीरा देवी, विनीता देवी, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं,  दिवाकर दुतपुड़ी, जगदीश प्रसाद, दिनेश चंद्र दुतपुड़ी, पुष्पा देवी, नंदी  देवी और संतोषी देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि घाड़ क्षेत्र को सड़क  सुविधा प्रदान करने के लिए  घराट-मुंडला मोटर मार्ग के लिए एनडी तिवारी सरकार के समय मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन अब तक की सरकारें इस ओर आंखें मूंदे बैठी हैं, अब क्षेत्र की और ज्यादा उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सड़क निर्माण के लिए वाइल्ड लाइफ बोर्ड से  अनुमति दिलाना भी राज्य सरकार का काम है। लोगों को हर हालत में सड़क चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed