फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ghamandpur-Durgapur road will be known as Shaheed Bharosha Lal Gaur, board installed

Kotdwar News: शहीद भरोशा लाल गौड़ के नाम से जाना जाएगा घमंडपुर-दुर्गापुर मार्ग, लगा बोर्ड

Sat, 05 Aug 2023 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Ghamandpur-Durgapur road will be known as Shaheed Bharosha Lal Gaur, board installed
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के घमंडपुर तिराहा-दुर्गापुर मार्ग को अब बीएसएफ के शहीद भरोशा लाल गौड़ मार्ग के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को इस मार्ग का नामकरण शहीद के नाम पर करते हुए बोर्ड लगा दिया गया है। जिसका लोकार्पण स्थानीय लोगों और परिजनों की मौजूदगी में बतौर मुख्य अतिथि पार्षद कुलदीप सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी मार्गों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को घमंडपुर तिराहा-दुर्गापुर मार्ग का नाम शहीद भरोशालाल गौड़ के नाम पर रख दिया गया है। भरोशालाल गौड़ बीएसएफ की 98 बटालियन में मुख्य आरक्षी के पद पर पंजाब में सेवारत थे। आपरेशन ब्लू स्टार में वह आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। इस मौके पर शहीद की पत्नी सावित्री देवी, पुत्र मनोज गौड़, नंदपुर के पार्षद दीपक लखेड़ा, सुरेश चंद्र गौड़ समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed