{"_id":"5890c2ee4f1c1b8a17e817c3","slug":"gas-cylinder-four-women-including-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, महिला समेत चार झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक में कांडाखाल के पास बड़ेथ गांव में घरेलू गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लगने से एक महिला समेत चार लोग झुुलस गए। ग्रामीणों ने चारों को निजी वाहन से यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बड़ेथ गांव निवासी सुमन देवी (42) पत्नी शांति प्रसाद घर पर खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। रसोई में उन्होंने गैस सिलेंडर का स्विच ऑन किया, लेकिन चूल्हा नहीं जला। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले दिवाकर कंडवाल (52) पुत्र मोहन लाल को बुलाया। उन्होंने भी गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई। चूल्हा तो नहीं जला, लेकिन इस बीच लीकेज के चलते हवा में फैली गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते गैस सिलेंडर के पास खड़े अभिषेक (12) पुत्र शांति प्रसाद और अनिल कुमार (45) पुत्र उर्वीदत्त समेत चारों लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों का यहां सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खुली जगह होने के कारण काफी गैस बाहर निकल चुकी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन