{"_id":"573878ae4f1c1bf815ac7006","slug":"gas-and-oil-tank-warehouse-reached-wildfire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम और तेल टैंक के पास पहुंची जंगल की आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस गोदाम और तेल टैंक के पास पहुंची जंगल की आग
अमर उजाला/पौड़ी
Updated Sun, 15 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
Fire in forest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-पौड़ी रोड पर राजकीय संप्रेेक्षण गृह के समीप स्थित गडोली के जंगल में शनिवार रात अचानक आग धधक गई। आग तेजी से बढ़ते हुए भारत गैस के सिलेंडर भरे गोदाम, केरोसीन के टैंक और राजकीय संप्रेक्षण गृह के समीप तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ मिलकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम और केरोसीन टैंक को चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के ऊपरी हिस्से में आग सुबह तक धधकती रही। सुबह आग की लपटें कम हुईं। जंगल के बीचोंबीच लगी आग को उन लोगों ने बुझाया। इससे जंगल के बीच में ही गैस गोदाम, केरोसीन टैंक और राजकीय संप्रेक्षण गृह है। इसके बाद जंगल के ऊपरी हिस्से में भी आग धधक गई। डीएफओ रमेश चंद ने बताया कि नापखेत में किसी ने आग लगाई थी। यह क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत नहीं आता है। कर्मचारी देर रात साढ़े नौ बजे तक पहुंच गया था।
विज्ञापन