{"_id":"019522cceba71ee3f21b2d36b6f96b7a","slug":"garwali-bhajans-in-kotdwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली भजनों पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली भजनों पर झूमे श्रोता
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दयाल सिंह असवाल स्मृति अभिनंदन समारोह का समापन हुआ। गढ़वाली लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने अपने भजनों से कार्यक्रम में समा बांधा। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 11 लोगों को सम्मानित किया गया।
रविवार को मोटाढाक तल्ला के प्राचीन सिद्धपीठ महाकाली मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह का विधानसभा परिषद के सदस्य और उपनेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने शुुुुभारंभ किया। इस अवसर पर मगन सिंह नेगी और साथी कलाकार मनीष लखेड़ा, योगेंद्र गडोई ने अनेक गढ़वाली लोक गीत और भजनों की प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। आरसीडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण लोक गायक मंगलेश डबराल के सुमधुर गीत रहे। मंगलेश डंगवाल ने भोले शंकर की आराधना मैगा महादेव..गाकर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने चंद्रवदनी जागर., केदारखंड आपदा.., राज राजेश्वरी आदि अनेक भजनों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, डॉ. राजेंद्र बमराड़ा, शशिमोहन अमोली, बलवंत चौहान, विनित सिलस्वाल, विक्रम सिंह रावत, दिनेश मैंदोला और राम सिंह आदि थे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन दुदपुड़ी और जनार्दन बुडाकोटी ने किया।
11 लोग हुए सम्मानित
कोटद्वार। स्व. दयाल सिंह असवाल स्मृति अभिनंदन समारोह 2016 का सम्मान 11 लोगों को दिया गया। जिनमें पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिजनौर अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अशोक मधुप, उत्तराखंड में चकबंदी के जनक गणेश सिंह गरीब, चिकित्सा के क्षेत्र में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आईएस सामंत, लोक संस्कृति के लिए मंगलेश डंगवाल, शिक्षा के क्षेत्र में मो. शोएब अंसारी, गढ़भाषा साहित्य सृजन के लिए गिरीश सुंद्रियाल, गढ़काव्य सृजन के लिए नूतन पंत, जैव प्रौद्योगिकी के लिए प्रज्ञा, कर्मनिष्ठ डाक कर्मी प्यारेलाल कंडवाल, आदर्श पुत्र सुमित चौधरी और आदर्श बहू के रूप में सुमित्रा रावत और संगीता रावत को सम्मानित किया गया।