{"_id":"9f0980ab9c951a475e07950309cd0039","slug":"garwal-university-s-students-win-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के छात्रों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के छात्रों ने लहराया परचम
श्रीनगर
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फार सांइस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित युवा वैज्ञानिक पुरस्कार समारोह में गढ़वाल विवि के छात्रों ने परचम लहराया है। गढ़वाल विवि के छह शोध छात्रों को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा गया है। कुलपति प्रो. कौल ने कहा कि छह छात्रों को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिलने से साबित हुआ है कि विवि में शैक्षणिक स्तर निरंतर प्रगति कर रहा है।
उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फार सांइस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से देहरादून विज्ञान धाम में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें बिड़ला परिसर के पांच व टिहरी परिसर का एक छात्र शामिल है। बिडला परिसर में जंतु विज्ञान के आशीष चौधरी को हिमालयी परिवेश में मेंढक की आहार प्रवृत्ति पर शोध के लिए, शूरवीर सिंह को केकड़े के खून का उपयोग कीटाणुरोधी क्षमता विकसित करने वाले शोध व फार्मा केमिस्ट्री के सुभाष कोटियाल को मधुमेह के इलाज में हिमालयी पादपों का उपयोग के लिए व भूगर्भ विज्ञान के छात्र शिवाशीष को शैल यांत्रिकी में शोध पर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया है। विवि के छात्रों को बड़ी संख्या में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार मिलने पर कुलपति प्रो. जेएल कौल, कुलसचिव डा. एके झा, ओएसडी प्रो. डीएस नेगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जेपी पचौरी व मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने खुशी व्यक्त की है।