{"_id":"56fc05be4f1c1be27bf0022d","slug":"garhwal-university-got-a-grade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि को मिला ए ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि को मिला ए ग्रेड
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विश्वविद्यालय को नैक निरीक्षण में ए ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार एक ग्रेड मिलने पर विवि के अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने खुशी जाहिर है। नैक ग्रेड के आधार पर ही यूजीसी विवि को अनुदान देती है।
नैक की टीम ने 14 से 17 मार्च तक गढ़वाल विवि में का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने विवि के तीनों परिसरों सहित प्रशासनिक भवन में विवि की सभी गतिविधियों और व्यवस्थाओं का परखा था। नैक टीम की रिपोर्ट के आधार पर नैक कार्य परिषद ने गढ़वाल विवि को प्वांइट ए ग्रेड (3.11) दिया है। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि विवि को ए ग्रेड मिलने से विदेशी संस्थाओं और औद्योगिक कंपनियों से सहयोग की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मौजूदा दौर रैकिंग का है। सर्वोत्तम रैकिंग मिलने से विवि के छात्रों को भी फायदा मिलेगा। प्रो. कौल ने कहा कि विवि को ए ग्रेड मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। वर्ष 2002 के नैक निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर विवि को पूर्व में बी डबल प्लस ग्रेड मिला था।