{"_id":"57a0c15a4f1c1bc3762b8e07","slug":"garhwal-university-broke-down-the-door-of-the-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के गेस्ट हाउस का दरवाजा तोड़ डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के गेस्ट हाउस का दरवाजा तोड़ डाला
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Tue, 02 Aug 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित गेस्ट हाउस का दरवाजा शरारती तत्वों ने सोमवार रात तोड़ डाला। सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़े जाने पर विवि की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विवि यहां कार्यरत सुरक्षा एजेंसी को हर माह लाखों का भुगतान करती है। इसके बावजूद सुरक्षा में सेंध हो गई है। विवि प्रशासन का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चौरास परिसर स्थित नवनिर्मित गेस्ट हाउस का दरवाजा सोमवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। कांच से निर्मित इस दरवाजे की कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दरवाजा तोड़े जाने की घटना के दौरान गेस्ट हाउस में दो सुरक्षा कर्मी तैनात थे। पूरे चौरास परिसर में 70 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
इतनी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद होने के बावजूद दरवाजा तोड़े जाने पर विवि की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इसके पहले भी बिड़ला परिसर में पानी की टोंटियां चोरी हुई थीं। 23 जुलाई देर रात भी चौरास परिसर में तैनात सुरक्षा सुपरवाइजर व गेस्ट हाउस कर्मी का विवाद हुआ था।
विवि के कर्मचारियों का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर लाखों खर्च करने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था हाशिए पर है। विवि के मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।