फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwal University Alumni Association will 'student representative also

गढ़वाल विवि छात्रसंघ में होगी ‘छात्रा प्रतिनिधि’ भी

Tue, 19 Jul 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Tue, 19 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन

गढ़वाल विवि छात्रसंघ में इस बार छात्राओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन से छात्रसंघ में छात्रा प्रतिनिधि पद शामिल करने के लिए डीएसडब्ल्यू को अनुशंसा देने को कहा है। जल्द ही छात्रसंघ में छात्रा प्रतिनिधि पद शामिल करने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में वर्ष 2015-16 छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्रा प्रतिनिधि पद सृजित करने की मांग की गई थी। छात्रों का कहना था कि गढ़वाल विवि में छात्राओं की संख्या 60 फीसदी है। बावजूद इसके उनके लिए छात्रसंघ में कोई भी पद आरक्षित नहीं है। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने छात्रा प्रतिनिधि पद के मसले को विवि की एकेडमिक काउंसिल में रखा था। मंगलवार को कुलपति प्रो. जेएल कौल ने इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी व मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान के साथ चर्चा की। प्रो. पचौरी ने बताया कि कुलपति ने इस संबंध में डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर सिफारिशें तय करने को कहा है। प्रो. पचौरी ने बताया कि जल्द ही कमेटी गठित कर इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव में भी होगा नोटा
श्रीनगर। छात्रसंघ चुनाव में इस बार छात्र नोटा (नन ऑफ एबव/इनमें से कोई नहीं) विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे। यदि छात्रसंघ के किसी पद पर कोई भी प्रत्याशी छात्र को पसंद नहीं आता है तो छात्र नोटा विकल्प का प्रयोग कर सकता है। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि मतदान पत्र में नोटा विकल्प भी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed