फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Gang rape with teenager

कोटद्वार की किशोरी के साथ हुआ गैंग रेप, चार के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा

Sun, 30 Aug 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with teenager
कोटद्वार। कोटद्वार की एक किशोरी के साथ यूपी के नगीना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने किशोरी के परिचित समेत चार के खिलाफ पोक्सो और आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने शनिवार देर शाम को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवक ने बहला फुसलाकर मिलने के लिए बुलाया। इस पर वह शनिवार सुबह 11 बजे युवक से मिलने के लिए तेलीपाड़ा फार्म चली गई। दोपहर बाद जब वह घर वापस लौटी तो उसने आप बीती परिजनों को सुनाई। बेटी ने बताया कि उसके परिचित युवक गुड्डू सिंह ने उसे मिलने के लिए तेलीपाड़ा फार्म में बुलाया था। तेलीपाड़ा से उसे बाइक में बैठाकर वह नगीना क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में ले गया। खेत में पहले गुड्डू सिंह ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वहां तीन युवक भी आ गए और उन्होंने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामलेे में एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर ग्राम समस्तीपुर थाना नगीना देहात बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी गुड्डू सिंह पुत्र राम अवतार और तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रतूड़ी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed