{"_id":"572f759c4f1c1bdb125cd661","slug":"ganesh-found-biran-best-lyrics-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश बीरान को मिला सर्वश्रेष्ठ गीतकार का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश बीरान को मिला सर्वश्रेष्ठ गीतकार का सम्मान
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sun, 08 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाली गीत-संगीत और निर्देशन में पिछले तीन दशक से कार्य कर रहे गीतकार गणेश बीरान को सर्वश्रेष्ठ गीतकार के यंग उत्तराखंड सिने एवार्ड से सम्मानित किया गया है। शनिवार को धौलाकुआं दिल्ली के प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में बीरान को ’युका’ का यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
गणेश बीरान ने बताया कि मानव की शरीर रूपी चादर पर लिखी उनकी रचना कि... चदरी मेरी ह्वेगे पुराणी। भौत पुराणी-भौत पुराणी के लिए उन्हें उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ गीतकार के इस अवार्ड के लिए चुना गया।
विज्ञापन
बीरान को दिल्ली में यंग उत्तराखंड की पहल पर आयोजित यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड समारोह में गढ़वाली सिने जगत के कई कलाकारों, गीतकारों व रचनाधर्मियों की मौजूदगी में अदाकारा मंजु बहुगुणा ने यह सम्मान दिया। लोक गायक अनिल बिष्ट, गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल, प्रेम बल्लभ पंत, तपेश्वर प्रसाद, हर्षपति रयाल समेत कई लोगों ने पौड़ी के गीतकार व गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के संरक्षक सदस्य गणेश बीरान को इस सम्मान से नवाजे जाने को सराहनीय बताया है।
विज्ञापन