{"_id":"570e7b384f1c1bb0584a6b06","slug":"full-development-work-scheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को तय समय पर करें पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को तय समय पर करें पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक एवं निर्वतमान स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने ग्रास्टनगंज स्थित खोह नदी पर फायर ब्रिगेड के निकट बन रहे निर्माणाधीन मोटर पुल तथा दशहरा मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय सीमा के अंदर पुल सहित मैदान का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
नेगी ने कहा कि आने वाले समय में इस मैदान पर दशहरा पर्व से लेकर अन्य सामाजिक गतिविधियों का संचालन होना है। ऐसे में जगह का सदुपयोग करते हुए मैदान का आकार बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने नदी तट पर मैदान के बाद बची खाली जगह पर हेलीपैड बनाने के लिए भी निर्देश दिए। मैदान को बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम करने तथा बरसात के समय मैदान से पानी की निकासी के लिए नाली बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि दशहरा मैदान के लिए पहली किश्त के रूप में आरईएस विभाग को दस लाख उपलब्ध करवा दिए गए हैं। ग्रास्टनगंज में डबललेन के मोटर पुल के लिए चार करोड़ नौ लाख चवन हजार रुपये पहले ही लोनिवि को अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले ही पुल के पिलरों का काम पूरा किया जाए। बाद में बरसात में नदी में काम करना मुश्किल हो जाएगा।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, भरत नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, सुरेश रावत, सुधा असवाल, धीरेंद्र सिंह नेगी, दर्शन सिंह रावत, मातबर सिंह रावत के साथ ही लोनिवि के सहायक अभियंता लाल सिंह रावत, आरईएस के अधिशासी अभियंता आरसी पंत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो-