फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Full details of the app will Garhwal University

गढ़वाल विवि ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 21 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sat, 21 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

अब आपको गढ़वाल विवि से संबंधित जानकारियों के लिए कंप्यूटर या लैपटाप पर विवि की वेबसाइट खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि आपके पास एंडरॉयड मोबाइल फोन है तो आप कहीं भी गढ़वाल विवि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत आशीष जोशी ने यह ऐप तैयार किया है। ऐप में गढ़वाल विवि से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। इसके लिए आशीष जोशी को कुलपति सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि ऐप बनने के बाद नेट पर सर्च करने के बजाय गढ़वाल विवि की संपूर्ण जानकारियां एंडरॉयड मोबाइल के क्लिक से ही मिल जाएंगी। ऐप को प्ले स्टोर से एचएनबीजीयू के नाम से डाउनलोड किया जा सकता है। आशीष ने बताया कि उनके बड़े भाई ने ऐप बनाने का आइडिया दिया था। करीब तीन सप्ताह की दिन रात की मेहनत के बाद उन्हें ऐप बनाने में सफलता मिली। गढ़वाल विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि इस मामले को विवि की लीगल सेल में भेजा गया है। छात्र के कार्य को विवि परिवार ने सराहा है। छात्र को कुलपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों से संबंधित सूचनाएं होंगी एप में
आशीष जोशी ने बताया कि ऐप की प्राथमिकता छात्रों से संबंधित सूचनाएं देना होगा। इसमें छात्र परीक्षा, प्रवेश, पाठ्यक्रम व शिक्षकों से संबधित सभी सूचनाएं मिलेंगी। अब छात्र मोबाइल से परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र, अंक पत्र आदि प्राप्त कर सकता है। आशीष ने बताया के ऐप में फीड बैक कॉलम भी बनाया गया है। इसके जरिए छात्र ऐप के लिए सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी विद्यालय से पढ़ा है आशीष
श्रीनगर। आशीष ने कक्षा ग्यारह तक जीआईसी थराली से पढ़ाई की है। इंटरमीडिएट  विद्यामंदिर श्रीकोट से पूरा किया। आशीष ने वर्ष 2013 में कोलकाता में आयोजित मैथामेटिक्स सेमिनार में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed