फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Front opened against RBM storage

सनेह मल्ली में बने आरबीएम के भंडारण के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा

Wed, 26 Aug 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Front opened against RBM storage
कोटद्वार। सनेह मल्ली इलाके में घनी आबादी के बीच आरबीएम भंडारण खोले जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने मेयर हेमलता नेगी को ज्ञापन सौंपकर आरबीएम भंडारण को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को पार्षद धीरज सिंह नेगी के नेतृत्व में सनेह के लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मेयर हेमलता नेगी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सनेह मल्ली में आरबीएम भंडारण खोला गया है, जिसमें खोह नदी से आरबीएम लाकर स्टोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरबीएम के ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही से सड़क, सिंचाई गूलें, पेयजल लाइनें और आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ज्ञापन में आरबीएम भंडारण को जल्द से जल्द हटाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में कुंदन सिंह, मगन लाल, महिपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह व रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed