फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fraud of Lakhs in the Name of Share Market Investment; Accused Arrested

Kotdwar News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 13 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Lakhs in the Name of Share Market Investment; Accused Arrested
व्हाट्स ऐप ट्रेडिंग ग्रुप बनाकर की थी स्थानीय से 11 लाख की ठगी
विज्ञापन

कोटद्वार। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर स्थानीय व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार निवासी अनिल सिंह ने 12 दिसंबर, 2025 को पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा दिलाने के लिए एक लिंक भेजा। झांसे में आकर वह उस लिंक पर क्लिक कर व्हाट्सऐप शेयर मार्केटिंग ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में जुड़े अज्ञात व्यक्तियों ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उससे विभिन्न माध्यमों से कुल 11 लाख 10 हजार रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी की।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मामले में छानबीन की तो पता चला कि व्हाट्सऐप ट्रेडिंग ग्रुप के माध्यम से की गई साइबर ठगी का नेटवर्क गुजरात से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रहेवर राजेंद्र सिंह निवासी हरिदर्शन पार्क सोसाइटी अमरावती, अहमदाबाद को 10 अप्रैल को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed