{"_id":"64456bdabd16e71dc203a1f6","slug":"fraud-of-6-lakhs-from-two-brothers-on-the-pretext-of-job-kotdwar-news-c-5-1-drn1030-138723-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से की 6 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से की 6 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के अंतर्गत झंडाचौक बदरीनाथ मार्ग निवासी एक दिव्यांग युवक ने एक व्यक्ति पर उसकी और उसके भाई की न्यूजीलैंड में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि झंडाचौक बदरीनाथ मार्ग निवासी दिव्यांम अग्रवाल ने तहरीर में कहा कि विगत दिसंबर माह में उसकी मुलाकात दिल्ली स्थित एक होटल में अंगद सेखोन नाम के व्यक्ति से हुई। बातों ही बातों में अंगद सेखोन ने उसकी और उसके भाई की न्यूजीलैंड में नौकरी लगाने की बात कही। नौकरी का झांसा देकर पिछले दो माह में आरोपी ने करीब 6 लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में जमा करा लिए। अभी तक आरोपी ने न तो दोनों भाइयों की नौकरी लगाई और ना ही पैसे ही वापस किए। कोतवाल ने बताया कि दिव्यम अग्रवाल जन्म से नेत्रहीन है। तहरीर के आधार पर आरोपी अंगद सेखोन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।