फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Four tractor trolley seas engaged in illegal mining

अवैध खनन में लगी चार ट्रैक्टर ट्राली सीज

Sat, 15 Feb 2020 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four tractor trolley seas engaged in illegal mining
क्षेत्र की नदियों में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस और वन विभाग ने मालन नदी में छापे मारे। शुक्रवार रात को मालन नदी में खनन के लिए उतरे खननकारियों में भगदड़ मची रही। अलग अलग समय में मारे गए छापे में पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त तीन और वन विभाग ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मालन नदी में उस समय खनन कारियों में भगदड़ मच गई, जब एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर कलालघाटी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने मय फोर्स और डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग के निर्देश पर कोटद्वार रेंज अधिकारी बीबी शर्मा ने वन कर्मियों के साथ अलग अलग समय में मालन नदी में छापा मारा। खनन कार्य में लगे श्रमिकों ने आनन फानन में नदी से बाहर की दौड़ लगा दी। कई ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने ट्रैक्टरों के साथ नदी से बाहर भागने में कामयाब रहे, लेकिन अवैध खनन सामग्री से भरे तीन ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के हत्थे चढ़ गई। उन्हें कलालघाटी चौकी लाकर सीज कर दिया गया। वहीं वन विभाग ने एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा उसे रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया है। एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाएगी। तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस ने सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed